'कसौटी जिंदगी के 2' में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाएंगे करण पटेल, एकता कपूर ने लगाई मुहर
एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' कई दिनों से एक किरदार के चलते लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से इस सीरियल की टीम नए मिस्टर बजाज के लिए कई कलाकारों को फोन लगाने में व्यस्त थी। इस सीरियल में करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज के रोल में नजर आते थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद उन्होंने इस सीरियल में दोबारा काम करने से मना कर दिया है। करण के बाद इस किरदार के लिए मेकर्स ने शरद केलकर, गौरव चोपड़ा से लेकर करण कुंद्रा तक कई कलाकारों को अप्रोच किया था। ताजा जानकारी की मानें तो अब मेकर्स को अपना नया मिस्टर बजाज मिल चुका है।
स्पॉटबॉयई की एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर ने 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) के मिस्टर बजाज के लिए करण पटेल को चुना है। करण पटेल इससे पहले एकता कपूर के साथ सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में काम कर चुके हैं। ऐसी भी खबरें सामने आ रही है कि आने वाले हफ्ते से ही करण पटेल इस सीरियल की शूटिंग भी शुरु कर देंगे।
Post a Comment