बेटे और नाती के साथ कुछ इस अंदाज में दिखे अमिताभ, वायरल हो रही तस्वीर
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव हैं और वे अपनी फिल्म प्रमोशन्स से लेकर कई मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए राय रखते आए हैं. इसके अलावा वे अपनी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं. कुछ समय पहले उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें वे अगस्त्य नंदा के साथ वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे थे. अब उनकी एक और फोटो ट्रेंड कर रही हैं जिसमें वे अपने बेटे और नाती के साथ दिख रहे हैं.
अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है. उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'पिता, बेटा, नाती. कुछ साल पहले. ये हाथ मोड़ने का आइडिया प्लान नहीं किया गया था. बस हो गया.' बता दें कि अगस्त्य नंदा अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं. अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं.
Post a Comment