Exclusive: शांतिप्रिया बोलीं-जरूरत पड़ी तो Bigg Boss 14 में देवी से दुर्गा बन जाऊंगी
एक्सक्लूसिव बातचीत में शांतिप्रिया शो में जाने को लेकर फैमिली के रिऐक्शन से लेकर अपनी तैयारी और बाकी चीजों को लेकर दिल खोलकर बात की। शांतिप्रिया ने कहा, 'अगर मैं बिग बॉस के घर में जाऊंगी तो उन्हें (बच्चों) बहुत खुशी होगी। इतने सालों तक मैं घर पर ही थी। उनका ध्यान रख रही थी। मैं साउथ बॉम्बे में रहती थी। वह इलाका बहुत पॉश है पर मैं चाहती थी कि मेरे बच्चे कड़ी मेहनत करके वैसे ही आगे बढ़ें, जैसे हमने की। हम लोगों ने जिस तरह हार्ड वर्क करके अपना नाम किया, वैसे ही मैं अपने बच्चों को सिखाना चाहती थी। उसकी वजह से मैं उनके ऊपर बहुत ध्यान रखती थी। उसकी वजह से मैं फिल्म इंडस्ट्री से बहुत दूर हो गई।'ऐक्ट्रेस शांतिप्रिया
'बच्चे चाहते हैं 'बिग बॉस 14' में जाऊं'
'जब बच्चों ने मुझसे पूछा कि अगर आपको 'बिग बॉस' का ऑफर मिलता है तो करोगी, मैंने कहा, 'हां, अगर आएगा तो जरूर करूंगी। मेरी बहुत इच्छा है। वे लोग बहुत खुश हैं मेरे लिए। बच्चों का तो यह भी कहना है कि आप बहुत स्ट्रगल करके, फाइट करके यहां तक पहुंच पाई तो फिर यंग जेनरेशन को भी बिग बॉस के घर में बराबर हैंडल कर पाओगी। अभी आप बिग बॉस में जाकर उन सभी को सिखाकर आइए कि लाइफ क्या होती है।'
'बिग बॉस 14' के लिए कोई खास तैयारी?
'बिग बॉस' के घर में जाने के लिए कोई खास तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर शांतिप्रिया बोलीं, 'मैं बिग बॉस की प्रॉपर ऑडियंस हूं। एक भी एपिसोड नहीं छोड़ती हूं। अगर कुछ काम आ गया तो रिकॉर्डिंग में डाल देती हूं उस एपिसोड को। फिर बाद में उसे पूरा देखती हूं।'
Post a Comment